दो हफ्ते से भूखी थीं 20 बिल्लियां, मालकिन के घर में घुसते ही बोला अटैक, काट-काटकर ले ली जान

 


रूस में करीब 20 बिल्लियों ने एक महिला को इतना काटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों को उसकी डेडबॉडी दो हफ्ते के बाद मिली, जिसके कुछ ही हिस्से शेष बच्चे थे। यह देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। 

महिला के एक सहकर्मी ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसमें कहा गया कि वह अपने बॉस से संपर्क नहीं कर पा रही है। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस को महिला का आंशिक रूप से खाया हुआ शरीर उसके घर के अंदर भूखी बिल्लियों से घिरा हुआ मिला।

पुलिस का मानना ​​​​है कि दो सप्ताह पहले ही महिला की मौत हो गई थी, क्योंकि उसके शव के अवशेष सड़ने लगे थे। यह घटना रूस के रोस्तोव क्षेत्र के बटायस्क इलाके की है।

बिल्लियों को घर में छोड़ दिया था अकेला
एनिमल रेस्क्यू एक्सपर्ट ने बताया, "बिल्लियों को दो सप्ताह के लिए घर में अकेला छोड़ दिया गया था, उनके खाने के लिए कुछ भी नहीं था। बिल्लियां बहुत ज्यादा भूखी थीं। इस स्थिति को समझा जा सकता है। बिल्लियों ने वही खाया, जो उन्हें इतने दिनों बाद मिला।"

'भूख की वजह से हिंसक हुईं बिल्लियां'
जिन बिल्लियों के काटने से महिला की मौत हुई, वो दुनिया भर में बहुत ही लोकप्रिय हैं। लोग उन्हें अपने घर पर पालना पसंद करते हैं। वर्तमान में विश्व पालतू बिल्ली लोकप्रियता सूची में तीसरे नंबर पर आती हैं। आमतौर पर इनका व्यवहार बहुत ही सौम्य रहता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भूख की वजह से इन बिल्लियों ने यह हिंसक बर्ताव किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा