कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 12 हजार से ज्याद नए मामले, एक्टिव केस 76 हजार के पार

 


नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 18 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 8,537 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। बता दें कि कल यानी रविवार को कोरोना के देश में 12,899 मामले सामने आए थे।

मंत्रालय ने बताया कि एक्टिव केस 76 हजार के पार हो गए हैं। देश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 76,700 हैं। डेली पाजिटिविटी दर 4.32 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 2.62 फीसद हो गई है। अभी तक कुल 4 करोड़ 27 लाख 7 हजार 900 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 24 हजार 873 मरीजों की मौत हो चुकी है।

 196 करोड़ के पार हुआ वैक्सीनेशन का आंकड़ा
देश में कोरोना वैक्सीन की 196 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 101.47 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज जबकि 90.59 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा चार करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है। सरकार ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 193.53 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। 12.75 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन अभी राज्यों के पास शेष है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना