बारात से गायब हुआ दूल्हा, 2 दिन बाद सुसराल के पास कुएं में मिला शव; दोस्तों ने कही यह बात...

 


सिंगरौली जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बारात लेकर दुल्हन को लेने गया युवक पहले रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया।  2 दिन बाद उसका शव ससुराल के पास ही एक कुएं में मिला है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने जाम हटाया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रैला गांव निवासी 20 वर्षीय मिथलेश की बारात मंगलवार की रात कोयलखुथ गांव में गई थी। मंडप में जाने से पहले उसके दोस्तों ने उसे फेशियल कराने के लिए उकसाया तो वह वहां से निकल कर दुकान चला गया। इसके बाद काफी तलाश करने के बाद भी दूल्हे का कुछ भी पता नहीं चल सका था।

बुधवार की सुबह मिथलेश के साथियों ने उसका मोबाइल और बाइक घर पर पहुंचा दिया। दोस्तों ने बताया कि वह नशे में था इसलिए बारात से गायब हो गया था। बाइक व मोबाइल रास्ते में गिरा हुआ था। परिजनों ने बुधवार को युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई थी।

गुरुवार को लापता युवक का शव उसके ससुराल के घर के पास ही कुएं में मिला। यह सूचना मृतक के परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम कर देने से बैढ़न माढ़ा मार्ग घंटों बाधित रहा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना