सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन एसटी-3 की मौत

 


अलवर जिले में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन एसटी-3 की मौत हुई है। बाघिन एसटी-3 सरिस्का के बघानी इलाके में मृत अवस्था में मिली है। इसकी उम्र साढ़े तीन साल थी। वन अधिकारियों के अनुसार बाघिन पिछले दो सप्ताह से बघानी इलाके में विचरण कर रही थी। सोमवार शाम को वन अधिकारियों को बाघिन की मौत होने की जानकारी मिली। जंगल में लगे कैमरों में बाघिन मृत अवस्था में नजर आई। पोस्टमार्टम करवाने के बाद बाघिन का दाह संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाघिन की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सरिस्का टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक सुदर्शन शर्मा ने बताया कि मृतक बाघिन काफी चर्चित रही बाघिन मछली की बेटी थी। इस बाघिन को साल, 2008 में रणथंभौर से सरिस्का लाया गया था। बाघिन ने अब तक एक भी शावक को जन्म नहीं दिया।

उन्होंने बताया कि सरिस्का में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की चौकियों की संख्या बढ़ाने और आवश्यक संसाधन मुहैया करवाने के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पिछले सप्ताह एक शावक की 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना