भीलवाड़ा में बिजली चोरी के 47 मामलों में 25.22 लाख रुपये जुर्माना लगाया

 

अजमेर

डिस्कॉम के सभी 11 जिलों में बिजली चोरों के खिलाफ विशेष सतर्कता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत इस बार डिस्कॉम की टीम ने एक साथ 9174 जगहों पर छापा मारा। इनमें 1657 जगहों पर बिजली चोरी तथा 404 जगहों पर बिजली के दुरुपयोग के मामलें सामने आएं। इन पर 4.45 करोड रुपए जुर्माना लगाया गया है।

प्रबन्ध निदेशक एन. एस. निर्वाण ने बताया कि डिस्कॉम ने इस साल 10 प्रतिशत से कम बिजली छीजत का लक्ष्य रखा है। निगम की ओ. एण्ड एम. व विजिलेंस शाखा के अलावा मीटर एण्ड प्रोटेक्शन शाखा के अभियंताओं को भी सतर्कता जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस सप्ताह निगम के इंजीनियरों ने 11 जिलों में 9174 परिसरों की जांच की। जिसमें 1657बिजली चोरियाँ पकडी गई तथा 404 मामलें बिजली के गलत इस्तेमाल के सामने आये है। निगम ने इनके विरुद्ध 4.45 करोड रुपए का जुर्माना लगाया है।

 डिस्कॉम की टीम में सबसे अधिक झुंझुनू जिले के अभियंताओं ने 256 बिजली चोरी के मामले पकडे जिन पर 48.43 लाख रूपये जुर्माना लगाया। इसके अतिरिक्त अजमेर शहर वृत में 13 मामलों पर 2.05 लाख, अजमेर जिलावृत में 26 मामलों पर 3.42 लाख, भीलवाड़ा में 47 मामलों पर 25.22 लाख, नागौर में 240 मामलों पर 5.35 लाख, सीकर में 169 मामलों पर 40.60 लाख, उदयपुर में 92 मामलों पर 13.62 लाख, राजसमंद में 32 मामलों पर 3.79 लाख, बांसवाड़ा में 123 मामलों पर 15.38 लाख, डुंगरपुर में 46 मामलों पर 6.50 लाख, चितौडगढ़ में 209 मामलों पर 37.95 लाख तथा प्रतापगढ़ में 37 मामलों पर 7.79 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया गया।

इसके अतिरिक्त निगम की एम. एण्ड पी विंग ने भी इस बार 54 मामलों पर 20.16 लाख व विजिलेंस विंग ने 194 मामलों पर 63.81 लाख रुपयों की बिजली चोरियां पकडी कर जुर्माना लगाया। इसके अतिरिक्त डिस्कॉम ने 404 जगह विद्युत के गलत इस्तेमाल के मामलें दर्ज किए जिसका 11.70 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा