पुलिस ने नाकाबंदी और गश्त में पकड़े दो लोग, मिला 560 ग्राम गांजा

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। 

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ  चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को मांडल पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक प्रौढ़ को 200 ग्राम गांजे के साथ, जबकि बड़लियास पुलिस ने गश्त के दौरान 360 ग्राम गांजे के साथ एक अन्य प्रौढ़ को गिरफ्तार किया है। 
मांडल पुलिस ने बताया कि थानाप्रभारी मुकेश वर्मा, दीवान सचिंद्र मोहन मय जाब्ता गुरुवार को हरिपुरा चौराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली तो जेब में 200 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजा बरामद कर आरोपी हरिपुरा निवासी मांगीलाल 45 पुत्र देवा माली को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
उधर, एक अन्य कार्रवाई बड़लियास पुलिस ने की। पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी शिवरण गुरुवार को गश्त पर थे। इस दौरान थाना प्रभारी ने 360 ग्राम गांजा बरामद कर  ढेलाणा निवासी  गोपाललाल जाट 45 पुत्र लादु लाल जाट को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के साथ टीम में कांस्टेबल विनोद कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार, कर्मवीर सिंह , रमेश कुमार, सुरज्ञान शामिल थे। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना