6 साल के मासूम बच्चे से नाबालिग रिश्तेदार ने किया गलत काम, बिगड़ी हालत, अस्पताल में करवाया भर्ती


 भीलवाड़ा बीएचएन। एक 6 साल के मासूम बच्चे को उसी के दूर के नाबालिग रिश्तेदार ने हवस का शिकार बना डाला। घटना एक दिन पहले हुई। आज पीडि़त बच्चे को दर्द की शिकायत होने पर इस घटना का खुलासा हुआ। बच्चे  को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस देर रात तक एफआईआर दर्ज करने में जुटी थी। 
सुभाषनगर थाना प्रभारी ने बीएचएन को बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र का एक छह साल का बच्चा सोमवार को घर पर था। बच्चे को उसके दूर का नाबालिग रिश्तेदार अपने साथ खेत पर ले गया। आरोप है कि इस नाबालिग ने मासूम बच्चे के साथ गलत काम किया। इसके बाद वह इस बच्चे को अपने साथ घर ले आया। बच्चे ने कल इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद मंगलवार को इस बच्चे को दर्द होने लगा। उसने अपनी मां को बताया। मां ने देखा तो बच्चे के ब्लेडिंग हो रही थी। इसके चलते मां ने मासूम बेटे को विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने उसके साथ घटित घटना बयां की। बाद में बच्चे को अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती करवाया गया। अस्पताल से चौकी से मिली सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस देर रात तक मुकदमा दर्ज करने का प्रयास कर रही थी। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा