टैंकर - ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, 6 लोगों की मौत

 



बदायूं-मथुरा मार्ग पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टैंकर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि, तीस से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है। हादसे के बाद बदायूं-मथुरा मार्ग पर काफी भीड़ लगी है।

Road accident in Badaun

 मंगलवार दोपहर बाद बदायूं-मथुरा मार्ग पर गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की सामने से आ रहे टैंकर से भिड़ंत हो गई। हादसे में छह की मौत, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। इनमें कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
बताया जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करके औरामई गांव के कुछ श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए। इस हादसे में मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव नवाब नगला निवासी अनीता (40) पत्नी वीरपाल, संगीता (25) पुत्री महेंद्र, सुषमा देवी (50) नेखराज, मीरा पत्नी ग्रीश, पूनम पत्नी सुधीर व सहदेव पुत्र ब्रह्मसिंह की मौत की हो गई। ये सभी गांव औरामई के बताए जा रहे हैं। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार