70 वर्षीय बूढ़ी मां की पिटाई करने वाला शख्स गिरफ्तार

 


 नोएडा। नोएडा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में अपनी 70 वर्षीय मां को पीटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 142 थाने में सूचना मिली थी कि मनोज नाम के आरोपी ने अपनी मां जगवती को बेरहमी से पीटा और घायल कर दिया।

मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। मनोज की उम्र 45 वर्षीय बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घायल मां की हालत स्थिर बनी हुई है। हालांकि उनका अभी भी इलाज चल रहा है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना