धर्म विरोधी किताब बांटने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

 


सिरोही की कोतवाली पुलिस ने आदर्श नगर व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किसी धर्म विशेष के खिलाफ किताब बांटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किताब बांटकर विभिन्न वर्गों में शत्रुता और वैमनस्य पैदा करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।

हेड कॉन्स्टेबल सुरेश दान ने बताया कि आदर्श नगर और हाउसिंग बोर्ड के कुछ लोगों ने फोन पर सूचना दी कि कोई व्यक्ति ऑटो रिक्शा में सवार होकर किसी धर्म विशेष के के खिलाफ प्रकाशित पुस्तक बांट रहा है और विभिन्न वर्गों में शत्रुता वैमनस्य पैदा कर रहा है। इसके कारण इलाके में अशांति फैलने की संभावना है। सुरेशदान ने बताया कि सूचना मिलते पर टीम मौके पर पहुंची तो वहां पालडी एम निवासी रमेश पुत्र ओबा राम कुमार ऑटो में एक किताब बांटते मिला, जो किसी समुदाय के खिलाफ थी। इस किताब में विभिन्न वर्गों में शत्रुता पैदा करने वाले कथन लिखे हुए मिले थे। इस पर धर्म विशेष के खिलाफ दुष्प्रचार करने के मामले में उसको गिरफ्तार कर लिया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना