जवाहरनगर से लापता महिला मिली अचेत, परिजनों को किया सुपुर्द

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। शहर के जवाहरनगर से  बिना बताये घर से निकली महिला २०० फीट रोड पर अचेतावस्था में मिल गई। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।  
सहायक उप निरक्षक राधाकृष्ण गुर्जर ने बीएचएन को बताया कि जवाहनगर निवासी विष्णुप्रसाद शर्मा ने रिपोर्ट दी कि उसकी भाभी माया शर्मा ४० की कुछ दिन से दीमागी हालत ठीक नहीं थी। ऐसे में वह दोपहर करीब तीन बजे बिना किसी को कुछ बताये घर से निकल गई, जो लौटकर नहीं आई। परिजनों ने संभावित स्थानों पर माया की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शर्मा की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी। इस बीच, आज सुबह यह महिला २०० फीट पर अचेतावस्था में मिल गई। दीमागी हालत ठीक नहीं होने व भूख-प्यास से वह अचेत हो गई। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना