आंगन में सो रही महिला के गले जेवर काटकर ले गए चोर

 

राजसमन्द

जिले के कुवारिया पुलिस थाना इलाके के घाटी गांव में सोमवार रात 2 चोरों ने आंगन में सो रही महिला के गले में चेन तोड़ ली। चोर मकान की बाउंड्री कूदकर घर में घुसे थे। आंगन में सो रही महिला रामीबाई ने गले में रामनामी व दो मादलिया पहने थे। चोर धारदार हथियार से जेवर काटकर ले गए।

पीड़िता रामीबाई ने बताया कि वह घर के बाहर खुले में सो रही थी। पास में उसकी सास खेमीबाई, पति सोहनलाल, देवर अम्बालाल व परिवार के दर्जनभर लोग सो रहे थे। शातिर बदमाश छत से चढ़कर सीढ़ियों से उतर आए और चोरी कर ली। गले में पहने जेवर काटने के लिए चोरों ने पहले साड़ी को काटा। फिर धारदार चाकू से जेवर काट लिए। इस दौरान महिला जाग गई। उसने जेवर पकड़ लिए। महिला चिल्लाई तो चोर जेवर छीनकर भाग गए।

महिला के चिल्लाने से बाकी सदस्य भी जाग गए। चोर दो लाठी लेकर आए थे, जो वहीं छूट गईं। महिला के कंधे पर खंरोच भी आई है। परिवार ने चोरी की सूचना कुवारिया पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा