आतंकवादियों के शिकार बेनीवाल का गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार


कश्मीर के कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकाई देहाती बैंक में आतंकियों की गोलीबारी में जान गंवाने वाले बैंक मैनजर विजय बेनीवाल का उनके पैतृक गांव भगवान में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। विजय बेनीवाल के छोटे भाई अनिल ने उन्हें मुखाग्नि दी, विजय के अंतिम संस्कार में गांव के सैंकड़ों लोग पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने भारत माता की जय और विजय कुमार अमर रहे के नारे लगाए। विजय की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी कोहराम मचा है। बीते एक हफ्ते पहले ही विजय कुलगाम शाखा में पदस्थ हुए थे। विजय की मौत से लोगों में गुस्सा है।
बेटे की मौत पर पिता का बयान आया है उनका कहना है कि बेटा ब्रांच मैनेजर बनने के लिए पढ़ाई कर रहा था, हम चाहते थे कि वह राजस्थान आ जाए। दो दिन पहले ही उससे फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। विजय की शादी करीब दो महीने पहले हुई थी। वहीं, करीब 20 दिन पहले विजय का छोटा भाई अनिल विजय की पत्नी को अरेह मोहनपोरा छोड़ कर आया था। गुरुवार को आंतकियों ने बैंक में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

Kashmir Target Killing

जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने कुलगाम में एक बैंक में घुसकर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। बैंक मैनेजर विजय कुमार राजस्थान के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। एक महीने पहले ही वह अपनी पत्नी को साथ ले गया था।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना