सैलून संचालक ने फांसी लगाकर कर ली ईहलीला समाप्त

 


  भीलवाड़ा बीएचएन । संजय कॉलोनी में सैलून संचालक ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। जान देने के कारण अभी सामने नहीं आये हैं।
सुभाषनगर थाने के सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बीएचएन को बताया कि संजय कॉलोनी निवासी संजय उर्फ संदीप 38 पुत्र ओमप्रकाश सैन ने बुधवार दोपहर अपने पर था। परिजन ग्राउंड फ्लोर पर थे, जबकि संजय ने फस्र्ट फ्लोर पर जाकर गले में रस्सी का फंदा डाला और पंखे से झूल गया। परिजनों ने जब संजय को फंदे से झूलता देखा तो चीख-पुकार मच गई। बाद में संजय को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई सिंह ने बताया कि संजय की पत्नी कार्यक्रम होने से बाहर गई थी, जबकि अन्य परिजन घर पर ही थे। खुदकुशी के कारण अभी सामने नहीं आये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा