पेट्रोल पंप पर लड़ते-लड़ते नाली में गिरीं करोड़पति देवरानी-जेठानी, जमकर हुई हाथापाई

 


ब्यावर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। परिवार की चार महिलाएं भी आपस में एक-दूसरे से भिड़ गईं। लड़ते-लड़ते यह यह महिलांए एक नाले में जा गिरीं, लेकिन इनके बीच की मारपीट खत्म नहीं हुई। कीचड़ में भी महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करती रहीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामाला शांत कराया।  



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्यावर के नायरा पेट्रोल पंप पर प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इस विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं भी शामिल हो गईं। इस दौरान वह मारपीट करते हुए पेट्रोल पंप सामने से गुजर रहे एक नाले में गिर गईं और वहां भी एक दूसरे के साथ मारपीट करती रहीं। इस दौरान एक पक्ष का युवक भी नाले में कूद गया और दूसरे पक्ष की महिलाओं के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति नाले के किनारे खड़े होकर उस युवक को लातें मारने लगा। काफी देर चले तमाशे के बाद लोगों ने सभी को अलग किया और नाले से महिलाओं को बाहर निकाला। उधर, विवाद की सूचना पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। जहां दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

जानकारी के अनुसार नायरा पेट्रोल पंप के मालिक नरेंद्र कुमार आर्य और उनके परिवार की एक  महिला संगीता कुमावत के बीच संपति विवाद चल रहा है। इसे लेकर गुरुवार शाम को परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आईं हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा