प्रौढ़ ने जहर खाकर दी जान, भाई पर परेशान करने का पत्नी ने लगाया आरोप, केस दर्ज

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के रेड़वास गांव के एक प्रौढ़ ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। प्रौढ़ ने अपने भाई से परेशान होकर यह कदम उठाया है। यह आरोप मृतक की पत्नी ने लगाया है। वहीं खुदकुशी से पहले मृतक ने सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। 
कोटड़ी थाने के भारमल ने बीएचएन को बताया कि  रेड़वास निवासी श्यामलाल 50 पुत्र मांगीलाल तेली  ने शुक्रवार को जहर खा लिया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। श्यामलाल को उपचार के लिए कोटड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद  शव परिजनों को सौंप दिया। इससे पहले मृतक की पत्नी प्रेम देवी ने एक रिपोर्ट पुलिस को दी। इसमें पति के  अपने भाई ज्ञानालाल से परेशान होकर यह कदम उठाने का आरोप लगाया है। विवाद का कारण जमीन विवाद बताया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रेम की रिपोर्ट पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उधर, मौत से पहले श्याम लाल ने सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दीवान भारमल ने बताया कि श्यामलाल ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे जमीन को लेकर परेशान किया जा रहा है। इसी के चलते वह मरना चाहता है। पुलिस फिल्हाल सुसाइड नोट की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सुसाइड नोट श्यामलाल ने ही लिखा था या किसी और ने। यह जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा