घर से खेत जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने लगाई टक्कर, मौत

 

 

 भीलवाड़ा बीएचएनर। जिले के फलामादा गांव के बाहर ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, नौजवान की मौत से गांव में शोक छा गया। 
शंभुगढ़ थाने के एएसआई रज्जाक मोहम्मद ने बीएचएन को बताया कि फलामादा निवासी भागचंद 18 पुत्र परसराम शर्मा शुक्रवार सुबह घर से निकला। वह पैदल ही खेत पर जा रहा था। गांव के बाहर उसे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में भागचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना