VIDEO भीलवाड़ा के तीन सौ कार्यकर्ता दिल्ली में हिरासत में, गहलोत, जाट और गुर्जर हुए सत्याग्रह में शामिल

 


भीलवाड़ा/दिल्ली (हलचल)।

अग्निपथ के विरोध में और राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर भीलवाड़ा से गए कांग्रेस के तीन सौ कार्यकर्ताओं को दिल्ली की तीन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं राजस्व मंत्री रामलाल जाट, खाद्य बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद है और उन्होंने पुलिस पर कार्यकर्ताओं पर हमला करने और रोकने का आरोप लगाया है। 
भीलवाड़ा से कल रात आधा दर्जन से ज्यादा बसो से कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता अग्निपथ योजना के विरोध में जंतर मंतर पर सत्याग्रह में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे लेकिन उन्हे दिल्ली के नजबगढ़, बसंतकुंज व कनाट पैलेस थाना क्षेत्रों की पुलिस ने हिरासत में लिया है। खाद्य बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने बताया कि भीलवाड़ा से दिल्ली पहुंचे कार्यकर्ताओं को सत्याग्रह स्थल पर आने से रोका गया है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
उधर राजस्व रामलाल जाट ने सत्याग्रह में शामिल होने से रोकने की कार्रवाई को लोकतंत्र का गला घोंटने वाला बताया है। उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन करना सबका अधिकार है। जाट ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के हित के लिए नहीं है। इसे वापस लिया जाना चाहिए। उधर सत्याग्रह स्थल पर मौजूद अशोक गहलोत ने भी दिल्ली पुलिस की दमनकारी नीति की निंदा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को रोका गया और उन पर हमला किया गया जो निंदनीय है। सत्‍याग्रह में भीलवाड़ा से पूर्व सभापति‍ ओम नराणीवाल के साथ ही भीलवाड़ा, पुर, मांडल, आसींद और कोटड़ी क्षेत्र से सैंकड़ों कार्यकर्ता अग्‍नि‍पथ और ईडीपी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के वि‍रोध में दि‍ल्‍ली गये थे।

 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा