चाकूबाजी के बाद बारां बन्द , साम्प्रदायिक तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात

 


बारां शहर  में बुधवार रात  चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें दो जने घायल हुए। इसके बाद विहिप  और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। लोग सड़कों पर आ गए। इस घटना के विरोध में गुरुवार सुबह से  शहर बंद है पुलिस लगातार गश्त कर रही है वही बंद समर्थक वाहन रैली के रूप में बाजार बंद कराने निकले हैं। प्रदेश में एक के बाद एक चाकू बाजी की वारदातों के बाद बंद की घटनाएं हो रही है कल चित्तौड़गढ़ बंद रहा था इससे पहले भीलवाड़ा जोधपुर और करौली में ऐसे ही हालात रह चुके हैं

कल रात चाकूबाजी की घटना के बाद  प्रताप चौक रात को पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घटना के विरोध के दौरान पुलिस और विहिप कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी देखने को मिली। धक्का-मुक्की हुई। पुलिस आक्रोशित लोगों को हटाने का प्रयास कर रही थी तभी जमकर हंगामा भी हुआ। फिलहाल बारां शहर में तनावपूर्ण माहौल है और प्रमुख स्थानों पुलिस बल तैनात है। माहौल को देखते हुए व्यापार महासंघ ने गुरुवार को बारां शहर बंद रखने का ऐलान किया है।

कैसे बिगड़ा माहौल, क्या था मामला?

बारां कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक पक्ष के करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया। यह हमला जनता टाकीज के पास हुआ। दूसरे पक्ष के दो लोगों पर चाकूओं से हमला किया गया। वारदात करके हमलावार फरार हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद विहिप, हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने आक्रोश जाहिर किया। सड़क पर आए तो पुलिस ने रास्ता रोका। पुलिस और आक्रोशित लोग आमने-सामने हो गए।

अस्पताल के बाहर हंगामा, धरन पर बैठे, बारां बंद की घोषणा

चाकूबाजी की वारदात के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना के बाद आक्रोशित लोग अस्पताल पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। विहिप के सत्यनारायण गर्ग, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक ललित मीणा भी सूचना पर प्रताप चौक पहुंचे। धरने पर बैठ गए। उन्होंने शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर सवाल खड़े किए। व्यापार महांसघ ने घटना को देखते हुए गुरूवार को बारां बंद की घोषणा कर दी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना