बच्चों को लेने जा रही महिला को नकाबपोशों ने बीच राह रोका, चाकू से किया वार, मुकदमा उठाने की दी धमकी, पुलिस बोली-मामला संदिग्ध


 भीलवाड़ा बीएचएन। शहर के चंद्रशेखर आजाद नगर रोड पर चाकूबाजी में महिला घायल हो गई। चाकू मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये । महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला का कहना है कि हमलावर नकाबपोश और तीन थे। इन लोगों ने उसे मुकदमा उठा लेने के लिए भी धमकाया। उधर, पुलिस का कहना है कि महिला के शरीर पर चाकू घोंपने के घाव न होकर कट के निशान है। ऐसे में मामला संदिग्ध प्रतित हो रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है। 
प्रताप नगर थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा ने बीएचएन को बताया कि कावांखेड़ा हाल चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी रेखा उर्फ शबनम 40 पत्नी लाल खां मंसूरी को बुधवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चाकू लगने की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां रेखा ने पुलिस को बताया कि वह आजाद नगर से चंद्रशेखर आजाद नगर सुनसान रोड से गुजर रही थी। इस दौरान  तीन नकाबपोश लोगों ने उसे चाकू मार दिया। इससे वह घायल हो गई। रेखा ने हमलावरों में राजेंद्र सांसी के शामिल होने की शंका जाहिर की। 
थाना प्रभारी गोदारा ने कहा कि रेखा के शरीर पर चाकू घोंपने के निशान नहीं है। कट के निशान मिले हैं। ऐसे में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उधर, यह बात भी सामने आई कि एक दिन पहले रेखा ने किसी अनिता नामक महिला के साथ उसके खेत पर जाकर मारपीट कर दी थी। इसे लेकर महिला के कोतवाली में मामला दर्ज करवाया। ऐसे में आशंका यह भी है कि क्रॉस केस दर्ज कराने के लिए भी रेखा द्वारा ऐसा किया जा सकता है। मामला, पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पायेगा।
बच्चों को लेने जा रही थी, पीछे से आये बदमाश
रेखा उर्फ शबनम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सौ फीट से अपने बच्चों को लाने स्कूटर से जा रही थी। चंद्रशेखर से आजाद नगर की ओर जाने वाले सुनसान रास्ते से गुजरने के दौरान पीछे से बाइक पर तीन नकाबपोश आये थे। इन्न्होंने उसे रोका। धमकी दी कि रिपोर्ट नहीं उठाई तो जान से मार देंगे। रेखा का कहना है कि वह राजेंद्र के खिलाफ पहले एफआईआर दर्ज करवा चुकी है। ऐसे में इस हमले में राजेंद्र का हाथ हो सकता है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना