हेड कांस्टेबल को बनाया महिला सीएलजी सदस्य ने हनीट्रैप का शिकार
श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर में एक महिला सीएलजी सदस्य ने थाने के एक हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो क्लिप बना हनीट्रैप का शिकार बना लिया। उससे चार लाख रुपये की डिमांड भी कर डाली। पुलिस ने हेड कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आई इन आरोपी महिलाओं के ऐसे कई अन्य मामलों में शामिल होने का संदेह है। इस संबंध में पुलिस को और भी शिकायतें मिल रही हैं। | ![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें