भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया पहुंचे चित्तौड़, रतन सोनी की हत्या के मामले में परिजनों को बंधाया ढांढस


चितौड़गढ़ BHN

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया गुरुवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचे है। यहां वे गांधीनगर में पूर्व पार्षद जगदीश सोनी के आवास पर पहुंचे और शोक जताया है। इस दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद जगदीश सोनी के पुत्र की दो दिन पूर्व हत्या हो गई थी, जिसके विरोध में बुधवार को चित्तौड़गढ़ बंद रहा और तनाव की स्थिति बनी रही। वहीं मेवाड़ संभाग के दौरे पर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी चित्तौड़गढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने गांधीनगर में पूर्व पार्षद जगदीश सोनी के आवास पर पहुंच कर शोक जताते हुवे परिवार को ढाढस बंधाया। इस दौरान पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, पूर्व यूआईटी चेयरमैन सुरेश झंवर, जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, गौरव त्यागी, मोनू सलूजा, राजन माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना