शादी का झांसा देकर युवती को अनिल ने बनाया हवस का शिकार

 


भीलवाड़ा जयपुर पति से मतभेद के बाद जयपुर में अलग रह रही एक 24 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर अनिल नामक युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राजस्थान के जयपुर में युवती से दुष्कर्म के आरोपी को मुहाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। आखिर में तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। शुक्रवार को पुलिस ने एक महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा निवासी 24 साल की युवती ने 1 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि एक साल पहले पति से विवाद होने के बाद वह जयपुर में अपने माता-पिता के पास आ गई थी। एक कंपनी में काम करने के दौरान आरोपी अनिल से उसकी मुलाकात हुई। धीरे-धीरे आरोपी ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया।शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बनाए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। शुक्रवार को जयपुर लौटने की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी अनिल कुमार उर्फ छोटु 26 साल का है। वह  बारां का रहने वाला है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज