गहलोत का भाजपा पर हमला, सीएम ने कहा- आपके बाप-दादा आएंगे तो भी नहीं होगा कांग्रेस मुक्त भारत

 


जयपुर। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा हमला बोला है। सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। लेकिन यह लोग हमसे दुश्मनी रखते हैं। कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं। लेकिन आप लोगों के बाप-दादा आ जाएंगे तो भी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं होगा। कांग्रेस की विचारधारा वही है जो देश के डीएनए की विचारधारा है। गहलोत ने कहा कि देश संविधान और कानून से चलता है। लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार देश को संविधान और कानून से नहीं, बल्कि अपनी सोच से चलाना चाहती है। सीएम गहलोत ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी ने देश में करप्शन का ऐसा आतंक मचाया हुआ है कि 10 गुना ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ गया है। 

कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस के घुसने पर एतराज

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एआईसीसी कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस के घुसने पर भाजपा पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान के बीजेपी दफ्तर में पुलिस घुस जाएगी तो बीजेपी पर क्या बीतेगी। सीएम गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी पर जमकर प्रहार किए। सीएम ने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार है। बीजपी वाले राजस्थान में आंदोलन करें, तो क्या हम वो ही व्यवहार करें जो इन्होंने हमारे साथ किया। एआईसीसी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। मीडियावालों को और वर्कर्स को पीटकर बाहर निकाल दिया। राजस्थान में आज हम लोग सरकार में है। बीजेपी अगर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही है। धरना दे रही है। प्रदर्शन कर रही है, तो करे वो डेमोक्रेसी है। तो क्या हम ऐसा ही व्यवहार करें वहां पर तो इन पर क्या बीतेगी? राजस्थान के जितने भी तथाकथित नेता हैं। उनको यहां मैसेज देना चाहिए कि एआईसीसी में पुलिस भेजकर आपने बहुत गलत काम किया है। हम यहां बैठे हैं। हमारा ऑफिस है बीजेपी का, कल सरकार हमारी नहीं है, कोई हमारे ऑफिस में घुस जाएं तो फिर क्या होगा? ये उनकी ड्यूटी बनती है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना