मां व छोटे भाई की पत्नी से मारपीट का आरोप, पीड़िताएं पहुंचीं थाने

 


बैरां भैरूलाल गुर्जर
रायला थाना क्षेत्र के कालियास निवासी सास-बहू थाने पहुंची और बहू ने दोनों के साथ मारपीट करने का जेठ व उसकी पत्नी पर आरोप लगाया। बहू रुकमणी देवी ने बताया कि उसका जेठ कैलाशचंद्र पुत्र मोहनलाल व उसकी पत्नी अनिता देवी निवासी कालियास आएदिन सास बदाम देवी व उसके साथ मारपीट करते हैं। अश्लील आरोप लगाकर जेठ छेड़छाड़ करता है। दोनों को घर छोड़ने की बात कहते हैं। घर नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। रुकमणी देवी ने बताया कि 4 जून को रात करीब 8 बजे वह खाना बना रही थी व सास खाना खा रही थी। उस दौरान दोनों आरोपी आए और दोनों के साथ गालीगलौच करते हुए मारपीट की व जान से मारने का प्रयास किया। रूकमणी ने बताया कि उसका पति बाहर काम करता है। जिसका फायदा उठाकर आरोपी उनसे मारपीट करते हैं। सास-बहू के काम पर जाने के दौरान पीछे से बच्चों के साथ भी मारपीट करते हैं। रूकमणी देवी ने आरोपियों से जान का खतरा बताया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा