दो परिवारों में विवाद, किया पथराव, मची अफरा-तफरी, पुलिस ने खदेड़ा
भीलवाड़ा संपत माली। शहर में नारायणीदेवी सर्किल पर दो परिवारों के बीच विवाद के चलते सोमवार को बोलचाल के बाद परस्पर पथराव कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सुभाषनगर थाना पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ते हुये दो से तीन लोगों व डीजे साउंड को डिटेन किया है। मौके पर शांति बताई गई है। सुभाषनगर पुलिस ने बीएचएन को बताया कि सांगानेर रोड पर स्थित नारायणी देवी सर्किल पर टावर के पीछे बनी झोंपड़ी में रहने वाले एक परिवार का उसी की समाज के दूसरे परिवार से लड़की की पूर्व में हुई सगाई को लेकर विवाद था। यहां आज लड़की की शादी भी थी। ऐसी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच बोलचाल के बाद झगड़ा हो गया। दोनों ही पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पथराव कर रहे लोगों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा। साथ ही दो से तीन लोगों व डीजे साउंड को डिटेन कर थाने ले जाया गया है। थाने ले जाये गये लोगों से पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी कि झगड़ा करने वाले लोग कौन थे, किस कारण से झगड़ा हुआ । | ![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें