सांगानेर में युवक के सिर पर अज्ञात बदमाश ने दे मारा सरिया, गरमाया माहौल, बाजार बंद,चौकसी बढ़ाई


 भीलवाड़ा बीएचएन। सांगानेर में गुरुवार की रात एक युवक से मारपीट की घटना सामने आई है। युवक के सिर पर पीछे से उस वक्त हमला हुआ, जब वह रावला चौक में एक परचुनी दुकान से सुपारी खरीद रहा था। पीडि़त, हमलावर को नहीं देख पाया। हमले के बाद हमलावर भाग छूटा। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे  जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। उधर, इस घटना के बाद सांगानेर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमा लोगों को घरों में भिजवाकर बाजार भी बंद करवा दिये।  क्षेत्र में शांति बनी है। पुलिस गश्त कर स्थिति पर निगाह रखे हुये है। 

 सुभाषनगर पुलिस ने बीएचएन को बताया कि सांगानेर निवासी साहिल हुसैन 18 पुत्र सलीम मोहम्मद अंसारी को सर्दी जुकाम था। ऐसे में गुरुवार रात को वह घर से सर्दी-जुकाम की दवा लाने मेडिकल गया। वहां से लौटते समय रावला चौक स्थित एक परचूनी दुकान पर वह सुपारी खरीदने के लिए रुका। इसी दौरान पीछे से आये किसी अज्ञात हमलावर ने सरिये से साहिल के सिर पर वार किया। इससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गया। उधर, सरेआम हमले की वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात हमलावर मौके से भाग छूटा। वहीं इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। साहिल हुसैन का टेंपो स्टैंड के पास प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान वहां भीड़ जुट गई। उधर, डीएसपी सदर रामचंद्र चौधरी व सुभाषनगर थाना प्रभारी पुष्पा कासौटिया भी पुलिस जाब्ते के साथ वहां पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाते हुये भीड़ को रवाना कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने बाजार को बंद करवाते हुये भीड़ को घरों में भिजवा दिया। फिल्हाल सांगानेर में शांति बनी है। पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर स्थिति पर निगाह रखे हुये है। वहीं एएसआई सुरेंद्र सिंह ने घायल साहिल के जिला अस्पताल जाकर पुलिस ने बयान दर्ज कर लिये। बयान में साहिल ने उक्त घटना बताई। पुलिस अब अज्ञात हमलावर की पहचान कर उसे दबोचने का प्रयास कर रही है। 

सांगानेर में एक माह में दूसरी बार विवाद
भीलवाड़ा में गुरुवार को दूसरी बार युवक से मारपीट की घटना सामने आई। एक माह पहले सांगानेर में नई पुलिस चौकी के सामने दो युवकों के साथ बाइक्स से आये कुछ नकाबपोशों ने मारपीट करके उनकी बाइक जला दी थी। इसके बाद लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।   हालात को देखते हुए सांगानेर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं  इंटरनेट सेवा भी बंद करवा दी गई थी।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना