दिनदहाड़े युवक का गला रेता, दहशत में ग्रामीण, जांच में जुटी पुलिस

 


 करेड़ा अशोक श्रोत्रिय.

गुरुवार की दोपहर घर से सकुशल निक  दिनदहाड़े युवक का गला रेता, दहशत में ग्रामीण, जांच में जुटी पुलिस ले एक युवक की गला रेती हुई लाश मिली। वारदात, मृतक के गांव से करीब दो किलोमीटर दूरी पर हुई। जैसे ही कत्ल की खबर गांव तक पहुंची, ग्रामीणों में दहशत फैल गई।   दहशत के बीच लोग मौके पर जमा हो गये। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर करेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया। शुक्रवार सुबह मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा। एहतियातन आस-पास के थानों से एक अधिकारी व चार जवानों का जाब्ता सुबह करेड़ा पहुंचेगा।  
पुलिस के अनुसार, करेड़ा-भीम मार्ग पर मुख्य सड़क से करीब 100-150 मीटर की दूरी स्थित खेतों की पगडंडी पर एक युवक को खेतों से घर लौट रही महिलाओं ने पड़ा देखा। युवक लहूलुहान था।  महिलाओं ने करीब जाकर देखा तो युवक के गले से खून निकल रहा था। युवक का गला रेता हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाणां सरपंच शिवलाल गुर्जर को दी। सरपंच गुर्जर मौके पर पहुंचे और पुलिस को फोन किया। इस पर करेड़ा थानाधिकारी जसवंत सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने युवक की पहचान थाणां पंचायत के नीलवा (भीलों का बाडिय़ा) निवासी पप्पूलाल 40 पुत्र घीसूलाल भील के रूप में की। बताया गया है कि पप्पूलाल मजदूरी करता था। मृतक का गांव घटनास्थल से दो किमी दूर ही है। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पप्पूलाल दोपहर में ही घर से निकला था। उधर, देर शाम आसींद पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मणराम भाकर भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव मौके पर ही रखकर साक्ष्य जुटाये। इसके बाद देर रात शव को करेड़ा अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया गया, जहां शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया जायेगा। अभी तक न तो हत्यारों का पता चला और न ही हत्या के कोई कारण सामने आये हैं। उधर, घटनास्थल के आस-पास के गांवों में इस कत्ल की वारदात से दहशत का माहौल है। वहीं दूसरी और एहतियातन करेड़ा के आस-पास के थानों से भी एक अधिकारी व चार-चार जवानों को शुक्रवार सुबह करेड़ा में उपस्थिति देने के निर्देश दिये हैं। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज