कार से एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद

 

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। भीमगंज पुलिस ने एक कार से 1 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद कर एक बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम जांच कोतवाल के जिम्मे की गई है। 
भीमगंज थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा ने बीएचएन को बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस ने नेहरु रोड स्थित राघव होटल के पास एक कार की तलाशी ली। पुलिस को कार में 1 किलो 800 ग्राम गांजा मिला, जिसे कार सहित जब्त कर मूलतया आगूंचा हाल लेबर कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय घनश्याम वैष्णव को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसके साथ एक और व्यक्ति भी था, जो किसी काम से बाजार चला गया था। मामले की अग्रिम जांच कोतवाल सूर्यभान सिंह कर रहे हैं। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा