बाड़मेर के दंपती को महाराष्ट्र में फांसी की सजा बच्ची से दुष्कर्म कर पिता ने कर दी थी हत्या

 


महाराष्ट्र के सोलापुर में बाड़मेर के दंपती को अदालत 16 महीने की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने और फिर हत्या करने का दोषी माना है। बच्ची के पिता ने यौन शोषण के बाद मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी थी। जनवरी 2022 में बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने माता-पिता के खिलाफ यौन शोषण और हत्या का केस दर्ज किया था। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पांच महीने की सुनवाई के बाददंपति कोफांसी की सजा सुनाई।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात सिकंदराबाद शहर में 3 जनवरी को सामने आई थी।  आरोपी धोलाराम अर्जुनराम बिश्नोई (26) और पत्नी पुनीकुमारी बिश्नोई (20) बाड़मेर के रहने वाले हैं। 3 जनवरी को धोलाराम ने 16 महीने की बच्ची का यौन शोषण कर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 
बेटी को मारने के बाद पति-पत्नी सिकंदराबाद-राजकोट एक्सप्रेस ट्रेन से शव ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान उनके पास बैठे एक यात्री को दंपति पर शक हुआ। उसने यह बाद  टीसी (टिकट निरीक्षक) को बताई। ट्रेन के सोलापुर पहुंचे पर रेलवे पुलिस ने दंपति से पूछताछ की और फिर पूरी वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर बच्ची के शव का पीएम कराया। रिपोर्ट में सामने आया यौन शोषण के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।  
 
9 दिन में 31 गवाहों ने दिए बयान 
आरोपी दंपति के खिलाफ लोहमर्ग पुलिस थाने में हत्या, दुष्कर्म, और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता से जांच करते हुए पुलिस ने 9 दिन के अंदर 31 गवाहों के बयान दर्ज किए। सोलापुर, हैदराबाद, सिकंदराबाद, राजस्थान और नेपाल के गवाहों के ऑनलाइन बयान लिए गए। गवाहों और अन्य सबूतों के आधार पर गुरुवार को अदालत ने दंपति को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने यह फैसला पांच महीने की सुनवाई के बाद सुनाया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना