महिला को छेड़ा, पेड़ से बांधकर युवक को पीटा

 


अजमेर .

सावर थाना इलाके के गांव मेहरुकलां में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। युवक गांव की महिला से छेड़छाड़ कर रहा था। इस दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई। फिलहाल उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

  एक सप्ताह पहले आरोपी राकेश कुमार रैगर पुत्र रामदेव रैगर ने खेत पर काम करने जा रही महिला से छेड़छाड़ कर भाग गया। इसकी रिपोर्ट महिला ने थाने में दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

 शनिवार को आरोपी गांव में दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने उसके पकड़ कर पेड़ से बांध दिया। पिटाई भी की। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी गांव में पहले भी चोरी करते पकड़ा जा चुका है। तब समझाइश के बाद छोड़ दिया।

 थाना प्रभारी आशुतोष पांडे ने बताया कि आरोपी युवक राकेश रैगर के खिलाफ पिछले दिनों एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया था। मामले के बाद से ही आरोपी युवक गांव से फरार चल रहा था। वहां आने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। युवक पर पूर्व में भी चोरी का मामला दर्ज है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना