खेत पर रिजका की पिलाई करते गश खाकर गिरा किसान, मौत

 


   भीलवाड़ा बीएचएन। बोरड़ा गांव के एक प्रौढ़ किसान की खेत पर कृषि कार्य करते समय अचानक गश खाकर गिरने के बाद मौत हो गई। डॉक्टर्स ने प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्टअटैक बताया है।
पुर थाने के हैडकांस्टेबल हनुमानराम ने बीएचएन को बताया कि बोरड़ा निवासी सुखालाल 55 पुत्र मांगीलाल माली सोमवार सुबह रिजका की फसल की पिलाई करने खेत पर गया था। जहां सुखालाल कृषि कार्य करते समय अचानक चक्कर आने के बाद गश खाकर गिर पड़ा। सुखालाल को परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डॉक्टर्स मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे हैं।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना