जुम्मे के दिन चुम्मे के चक्कर में खाईं चप्पलें

 


मुंबई के खार रेलवे स्टेशन पर एक आदमी ने महिला से छेड़खानी कर दी। उसने महिला को कथित तौर पर गलत तरीके से छूआ और जबरन चूमने की कोशिश की। वहीं अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसकी उम्र करीब 35 साल है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी का नाम आलोक कनौजिया है। वहीं घटना पश्चिम रेलवे के खार स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर हुई जब महिला ट्रेन का इंतजार कर रही थी। 

पीछे से गर्दन पकड़कर चूमने की कोशिश
अधिकारी ने कहा कि आरोपी आलोक कनौजिया पीछे से आया और महिला को गलत तरीके से छुआ और फिर उसकी गर्दन पकड़कर उसे चूमने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर साथी यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कनौजिया मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला है और यहां फुटपाथ पर रहता है।

बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (जो कोई भी किसी महिला पर हमला करता है या आपराधिक बल का इस्तेमाल करता है या यह जानने की संभावना है कि वह उसकी शील भंग करेगा) के तहत मामला दर्ज किया गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा