गौ भक्तों ने गायों को खिलाई लापसी व हरा चारा


भीलवाड़ा।

श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की प्रेरणा से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम के पीछे संचालित गौशाला में गौ सेवा के लिए निरंतर लोग आगे आ रहे हैं। हाल ही में गौ सेवक पूर्व निवासी आलोक पलोड़ ने अपने पुत्र का जन्म दिवस गौशाला में गायों को हरा चारा डाल कर मनाया। परिजनों ने गौ माता का आशीर्वाद भी लिया। इसी तरह कमलेश शाह ने अपने परिजनों के साथ गौ माता को लापसी वितरित की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निष्ठावान कार्यकर्ता मिट्ठू लाल स्वर्णकार ने भी गायों को लापसी खिलाई।  एक गोभक्त की ओर से गौ माता को 3 क्विंटल तरबूज खिलाया गया। राम धाम ट्रस्ट के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि  ये अनुभव की बात है की रामधाम ग़ौ शाला में गौं माता को चारे आदि की सेवा करके जो शांति सुकून मिलता है वो पूरे दिन के लिए ऊर्जा दे देता है । ये ही वास्तव में देने का आनंद है , जो केवल गौं माता की कृपा होने पर बिरले लोग़ो को ही मिलता है ।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना