रंगोली बनाकर दिया सम्पोषित जीवन और विकास का संदेश

 


भीलवाड़ा । 

चूरिया मूरिया शिक्षा पर्यावरण एवम स्वास्थ्य सेवा संस्था की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सिर्फ एक ही पृथ्वी थीम पर शनिवार को स्थानीय आर सी व्यास कॉलोनी सेक्टर 10 स्थित पार्क मे रंगोली बनाकर प्रकृति से सामंजस्य स्थापित करते हुए संपोषित जीवन जीने और विकास करने का संदेश दिया। पृथ्वी पर हरियाली का महत्व भी दर्शाया गया। संस्था सचिव हेमलता अगनानी ने बताया कि रंगोली निर्माण अनुकृति सोनी, नीलू लक्ष्कार, अविका ठठेरा, रमेश अगनानी, मानवी, देवांशी, राजेश्वरी, लाड और संतोषी देवी ने मिलकर किया। रविवार को पर्यावरण संरक्षण चित्रकला और ऑनलाइन क्विज का आयोजन करवाया जायेगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना