मछली ठेकेदार ने गोली मारी, युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

 


  भीलवाड़ा बीएचएन। भीलवाड़ा में कभी चाकूबाजी तो कभी तलवार, सरियों व लाठियों से हमले की वारदात आये दिन हो रही है। रविवार को जहाजपुर थाना इलाके में एक मछली ठेकेदार ने युवक को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घायल ठेकेदार को जहाजपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
जहाजपुर थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बीएचएन को बताया कि विवाद जवान सागर बांध पर हुआ। जहां एक मछली ठेकेदार कैलाश कोली ने जालमपुरा के सुरेंद्र पुत्र बाबुलाल मीणा से किसी बात को लेकर बोलचाल के बाद गोली चला दी। गोली सुरेंद्र को लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरेंद्र को तत्काल जहाजपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। उधर, फायरिंग की इस घटना से जहाजपुर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी नायक सहित पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचा। पुलिस पीडि़त सुरेंद्र से मामले की जानकारी जुटाते हुये ठेकेदार की तलाश कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना