देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में मानसून का इंतजार, जानिए यूपी, एमपी और बिहार का हाल

 


नई दिल्ली। देश के एक बड़े हिस्से में भीषण लू का प्रकोप जारी है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। ऐसे में भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्यों के लोगों मानसून का बेसब्री से इंतजार है।

इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में लू का कहर दो दिन तक बना रहेगा। वहीं राजधानी दिल्ली में आज सुबह से मौसम सुहाना है। दिल्ली एनसीआर में बादर छाए हुए है।

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 16 जून से गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवा चलने की उम्मीद है, लेकिन 15 जून दिल्लीवालों को गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आज से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान है, लेकिन उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 15 जून तक तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिन में पश्चिमोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है।

कई राज्यों में भीषण बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली और पश्चिमोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में 15 जून तक कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

आज सोमवार 13 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, दक्षिण-पश्चिम एमपी, आंतरिक महाराष्ट्र और केरल और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

वहीं नॉर्थ-ईस्ट, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, गुजरात क्षेत्र और दक्षिणपूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी तरह पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।

मप्र प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव, जानें कब पहुंचेगा मानसून

मध्य प्रदेश में मानसून पूर्व की बारिश का सिलसिला जारी है। बादल छाए रहने एवं रुक-रुककर बौछारें पड़ने से दिन के तापमान में गिरावट होने लगी है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिल गई है।

रविवार को इंदौर, भोपाल व जबलपुर में दिन एवं रात के तापमान में काफी गिरावट हुई, जबकि ग्वालियर में अधिकतम तापमान मामूली कम हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

सोमवार को इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मानसून के तय तारीख 16 जून से चार दिन बाद 20 जून तक प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है।

पंजाब में कल बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, 15 को बारिश के आसार

पंजाब के लोगों के लिए राहत की खबर है। मंगलवार से लू से छुटकारा मिल जाएगा। तापमान में भी कमी आएगी। यह पूर्वानुमान मौसम केंद्र चंडीगढ़ का है। विभाग के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह के अनुसार सोमवार को लू चलेगी लेकिन उसके बाद 14 जून के बाद मौसम में बदलाव आएगा।

सूबे में बादल छाएंगे और इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। 15 जून को पंजाब के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, जबकि 16 जून को पंजाब के कई जिलों में बारिश के आसार है।

हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह बारिश मानसून की होगी या वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की। डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि राहत की बात यह है कि झुलसा देने वाली धूप का सामना लोगों को नहीं करना होगा।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा