आज पुलिस की निगरानी में पढ़ी जाएगी नमाज, खुफिया विभाग ने जताई है विवाद की आशंका

 


पिछले हफ्ते शुक्रवार को कानपुर में हुई हिंसा के मद्देनजर लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस भी अलर्ट के मोड में है। इस बार शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज पर पुलिस की निगरानी शुरू हो गई है। खुफिया विंग ने भी कुछ इलाकों में विवाद होने की आशंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दी है। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस सतर्क हो गई है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सभी थानों के शस्त्रागारों से असलहे बाहर निकाल लिए गए हैं। बरेलवी धर्मगुरु और इत्तेहाद-ए-मिल्लत के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने जुमे पर प्रदेशभर के मुसलमानों को एकजुट होने को कहा है जिसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 

कानपुर में पिछले शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम था। इसी दौरान जुमे की नमाज अता करने के बाद ही शहर में हिंसा भड़क गई थी। तभी से पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया था। जुमे की नमाज को लेकर लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। पुराने शहर की 550 मस्जिदों के आसपास सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं पुराने शहर के अलावा भी शहर के सभी थानों में जुमे की नमाज को लेकर बैठक की गई। बृहस्पतिवार शाम जेसीपी एलओ ने पुराने शहर में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च भी किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना