पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने निकाली साइकिल रैली


हमीरगढ़ अल्लाउद्दीन मंसूरी
कस्बे में हिंदुस्तान जिंक, महिला एवं बाल विकास विभाग और केअर इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ख़ुशी परियोजना की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान हमीरगढ़ में पर्यावरण की सुरक्षा एवं वाहन प्रदूषण को कम करने हेतु विद्यालय के बच्चों द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ कन्हैयालाल भट्ट, कायनात सेल्स के संचालक इरफान हुसैन ने हरी झंडी दिखाकर किया।
ख़ुशी परियोजना से क्लस्टर समन्वयक बाल किशन प्रजापत, कालू राम प्रजापत, अंजली सेन, नीलम सोलंकी ने भाग लिया। कार्यक्रम मे बच्चों द्वारा साइकिल पर पर्यावरण संरक्षण की तख्तियां लगाकर महालक्ष्मी वाटिका से तेजाजी चौक तक रैली का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों द्वारा नारा प्रदर्शन, प्लास्टिक का उपयोग न करने, पर्यावरण की सुरक्षा करने की जागरूकता फैलाई। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग से हेम कंवर, मधुबाला ओझा, अल्का पोरवाल, शांता तिवारी, बेबी व्यास उपस्थित थे।
 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना