एक्समैन की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत, एमजीएच में था सिक्यूरिटी गार्ड

 


 भीलवाड़ा बीएचएन।  
  एमजीएच में सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे टोंक जिले के एक एक्समैन की यहां किराये के मकान में अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा। 
भीमगंज थाने के एएसआई शंभुलाल ने बीएचएन को बताया कि टोंक जिले के राजकोट का निवासी रोहिताश 55 पुत्र गेंदीलाल मीणा एक्समैन था। वे, अभी यहां मालीखेड़ा, माणिक्यनगर में किराये से रहकर एमजीएच में सिक्यूरिटी गार्ड थे। पुलिस का कहना है कि रोहिताश ने परसों रात 3 से सुबह 11 व इसके बाद 11 से शाम सात बजे तक लगातार ड्यूटी की। इसके बाद रोहिताश अपने किराये के मकान पर चले गये। बुधवार को रोहिताश की किराये मकान पर ही अचानक तबीयत बिगड़ गइ्र्र। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने पर ही शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना