चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, आरोपी को पकड़ा

 


रीवा। एक दिन पूर्व चाकूबाजी में घायल युवक ने रात में अस्पताल में दमतोड़ दिया। वहीं उसका पिता का इलाज अभी चल रहा है। पुलिस ने देर रात घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में प्रधानमंत्री आवास को लेकर उनके बीच मारपीट होने की बात सामने आई है। 

मो. अनबारुल हक पिता मो. अख्तर 30 वर्ष निवासी हटवा न. 1 थाना शाहपुर पर पड़ोसी तस्लीम मोहम्मद अंसारी उर्फ छोटू 24 वर्ष ने चाकू से हमला कर दिया था। चाकूबाजी में उसके पिता भी घायल हो गए थे। रात में परिजन दोनों को अस्पताल लेकर आए जहां युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता का गंभीर अवस्था इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी रात में फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस ने आसपास के आधा दर्जन गांवों में दबिश दी जहां देर रात वह सूनसान स्थान में पुलिस को मिल गया। सुबह होते ही वह बाहर भागने की फिराक में था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी की दादी के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था जिससे वे निर्माण कार्य करवा रहे थे।

पड़ोसी युवक से परिवार का हुआ था विवाद
इस बात को लेकर पड़ोसी युवक उसके परिवार से लगातार विवाद हो रहा था। युवक के पिता मो. अख्तर से शनिवार की शाम परिवार का फिर विवाद हो गया था। इस बात से गुस्साया आरोपी घर के अंदर से चाकू लेकर आया और पिता पर हमला कर दिया। यह देखकर पुत्र बीचबचाव करने आया तो उस पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। युवक के सीने में चाकू लगा था जो उसकी मौत का कारण बना। पुलिस फिलहाल आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की विवेचना चल रही है। जांच में जिनके नाम सामने आयेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना