अमर कंटकेश्वर महादेव परिवार की मूर्ति स्थापना

 

आसींद, Dashrath Sisodiya
भगवान  अमर कंटकेश्वर महादेव परिवार की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर अभिषेक किया गया तथा  रुद्र महायज्ञ   में सैकड़ों महादेव भक्तों ने बैठकर महायज्ञ में पुर्णाहुतियां  दी। वहीं  रविवार   को अभिजीत मुहूर्त में मंत्रोच्चार  के साथ सिविल मार्ग पर स्थित बालाजी के मंदिर में सवाईभोज महंत सुरेश दास महाराज के सानिध्य में शिवपंचायतन परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन किया गया।
     यज्ञ आचार्य पंडित पवन दाधीच पंडित दीपक शर्मा गोविंद शर्मा मुन्नालाल मुरारीलाल दाधीच के सानिध्य में शिव सहस्त्र नामावली यज्ञ तथा भगवान शिव पार्वती गजानंद नंदेश्वर कार्तिकेय आदि की प्रतिमाओं को  जलाभिषेक व रूद्राभिषेक व सहस्त्र धारा अभिषेक करा मंत्रोच्चार के साथ सभी प्रतिमाओं की जयकारों के साथ  प्राण प्रतिष्ठा की गयीं।  वहीं प्रधान कुंड के यजमान पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा व पूर्व पालिका चेयरमैन श्रीमती रामेश्वरी देवी मेवाड़ा,  देवीलाल सोनी ,रमेश चंद्र तोलंबिया, लालचंद वैष्णव, प्रहलाद शर्मा ,राधेश्याम वैष्णव, सुवालाल साहू, लादू लाल छिपा ,सुनील सोनी, नितिन सांचौरा ,मंजू वैष्णव, आशा सोनी, कुंता वैष्णव ,चंद्रकांता, बाली गुर्जर ,मंजू छिपा, लीला टेलर ,रमेश टेलर , तेज मल छीपा, मधु छीपा , रामस्वरूप शर्मि, सत्यनारायण छीपा, महावीर टेलर, मदन लाल वैष्णव,  आदि ने महायज्ञ में बैठकर महायज्ञ में पुर्णाहुतियां दी । रविवार को मंत्रोचार के साथ  मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद महा आरती कर  तथा प्रसादी की गई।
फोटो आसींद शिव परिवार प्राणप्रतिष्ठा व  महायज्ञ में पुर्णाहुतियां  देते हुए।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना