जेल से तीन कैदी फरार होने से मचा हड़कंप

 


 बांसवाड़ा । जिला जेल से गुरुवार अलसुबह तीन कैदी फरार हो गए। जेल की 22 फीट ऊंची दीवार पर करंट के तारों का जाल लगा होने के बावजूद उनके फरार होने से जेलकर्मी भी हतप्रभ हैं। फरार कैदियों में से एक मध्य प्रदेश का, जबकि दो राजस्थान के हैं। फरार कैदियों की तलाश के लिए समूचे जिले में नाकाबंदी कड़ी कर दी गई है। कैदियों के बुधवार रात बारह बजे से गुरुवार सुबह चार बजे के बीच भागे जाने की जानकारी है। जो कैदी जेल से फरार हुए, उनमें रतलाम-मध्य प्रदेश निवासी परमेश पुत्र रमेश, बांसवाड़ा निवासी कमलेश (20) पुत्र मान सिंह भाभोर और प्रवीण (19) पुत्र कमलेश निनामा शामिल है। कुछ दिन पहले ही इन बंदियों को यहां लाया गया था। इस जेल की दीवारें 22 फीट ऊंची होने के साथ उसके पर बिजली के एलटी लाइनों में करंट जारी था। ऐसे में यहां से परिंदा भी पर मारकर नहीं निकल पाता। ऐसे में ये कैदी जेल से फरार हो गए।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा