VIDEO यातायात थाने के बाहर हाइवे पर लगा जाम, वाहन चालक परेशान



  भीलवाड़ा बीएचएन। शहर में शुक्रवार को यातायात पुलिस थाने के बाहर जाम लग गया। जाम के चलते वाहनों की दोनों ओर लंबी कतार लग गई। जाम का कारण, सीवरेज कार्य के चलते हाइवे पर एक ही लेन पर दोनों तरफ का यातायात संचालित किया जाना बताया गया है।  उधर, जाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे यातायात पुलिस थाने के बाहर जाम लग गया। जाम देखते ही देखते बढ़ता गया। इससे दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक वाहन चालक धूप में खड़े रहकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। यातायात पुलिस का कहना है कि यह जाम सीवरेज कार्य के चलते एक लेन पर ही यातायात संचालित किये  जाने से लगा। वही सीवरेज कार्य में लगे जेसीबी व अन्य वाहनों को भी सड़क पर बेतरतीब खड़ा किया गया है। इससे भी यातायात अवरुद्ध हो रहा था। 
बता दें कि यातायात थाने में डीएसपी को इंचार्ज बनाये जाने के बाद भी यातायात व्यवस्थायें सुधर नहीं पा रही है। शहर में फल व टेंपो चालकों के साथ अन्य चौपहिया वाहन चालक मनमर्जी से महाराणा टाकिज से स्टेशन चौराहा तक पार्क कर रहे है, जिससे व्यवस्थायें गड़बड़ाने लगी है। 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत