पति की हत्या के मामले में जेल में बंद महिला की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

 


 भीलवाड़ा बीएचएन । अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या को दुर्घटना का रूप देने के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में चल रही आरोपित पत्नी रिंकू की जिला कारागृह में बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी दस्त की शिकायत पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  
जेल अधीक्षक भैंरू सिंह ने बीएचएन को बताया कि जिला जेल में बंद अजमेर जिला निवासी 23 वर्षीय रिंकू को बीती रात जेल में उल्टी दस्त होने लगी। इसके चलते रिंकू को जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां उसे कैदी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। सिंह ने बताया कि रिंकू की तबीयत ठीक है। जेलर विकास बागौरिया ने बीएचएन को बताया कि रिंकू अपने पति की हत्या के मामले में 5 सितंबर 21 से न्यायिक अभिरक्षा में चल रही है। 
 उधर, अस्पताल चौकी सूत्रों के अनुसार, रिंकू ने 3-4 टेबलेट का एकसाथ सेवन कर लिया था। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। 

इस मामले में जेल में बंद है रिंकू
पुलिस के अनुसार रिंकू का पति रघुवीर बिजौलियां में मजदूरी करता था। रघुवीर के ससुर के साथ काम करने वाले ट्रैक्टर चालक से अवैध संबंध बन गए। इस पर मृतक ने आपत्ति जताई। इसे लेकर ट्रैक्टर चालक गोपाल बलाई व डूंगर सिंह ने उसकी हत्या कर दी और इसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया। जिस पर प्रतापनगर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था।  इस संबंध में मृतक के भाई रमेश ने मामला दर्ज किया था। रमेश ने रिपोर्ट में बताया था कि उसका भाई रघुवीर पत्नी के साथ प्रतापनगर थाना सर्किल में किराए से रहता था। थोड़ी दूर ही रघुवीर के सास व ससुर भी किराए से रहते हैं। ससुर के एक ट्रैक्टर है जिस पर गोपाल बलाई  चालक  था। रघुवीर, बिजौलियां में मजदूरी करता था और अक्सर बाहर रहता था। इस दौरान रघुवीर की पत्नी और ट्रैक्टर चालक गोपाल के बीच नजदीकियां बढ़ गई और अवैध संबंध स्थापित हो गए। इसकी जानकारी रघुवीर के सास-ससुर को भी थी। 22 दिसंबर की रात रघुवीर के सास ससुर व पत्नी और गोपाल ने  मकान पर शराब पार्टी की। इस दौरान रघुवीर को उसकी पत्नी व गोपाल के बीच अवैध संबंधों की भनक लग गई और वह पत्नी को बुलाने ससुर के मकान पर पहुंचा। यहां ससुर के साथ रघुवीर की बहस हो गई। इस दौरान गोपाल, रघुवीर के साथ मारपीट करने लगा जिसमें रघुवीर के सास-ससुर व पत्नी ने भी सहयोग किया। मारपीट के दौरान रघुवीर के सिर में गहरी चोट लगी और वह गिर पड़ा। मोहल्लेवालों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर रघुवीर को उदयपुर रैफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई रमेश को आरोपियों ने रघुवीर के साथ बिजौलियां में दुर्घटना होने की जानकारी दी। इस पर रमेश ने बिजौलियां थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद गोपाल मृतक की पत्नी को लेकर मुंबई चला गया। रमेश ने संदेह होने पर प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया जिस पर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा