राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रही ईडी, धरना देकर फूंका मोदी व शाह का पुतला

 


 

भीलवाड़ा। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को ईडी द्वारा नोटिस दिए जाने के मामले में राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई का आरोप लगाते हुए अब कांग्रेस ने सड़कों पर विरोध जताना शुरू कर दिया है। इसके तहत रविवार को भीलवाड़ा में सूचना केन्द्र चौराहे पर जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से भीलवाड़ा पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा चुनाव प्रत्याशी अनिल डांगी एवं सहाड़ा विधायक श्रीमती गायत्रीदेवी त्रिवेदी के नेतृत्व में सत्याग्रह करने के साथ धरना दिया गया। धरने के अंत में सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी व कार्यकर्ताओं द्वारा ईडी व केन्द्रीय जांच एजेसिंयों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया गया। 
सत्याग्रह कर रहे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी ने कहा कि ईडी द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार के दबाव में राजनीतिक दुर्भावना से कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को ईडी के नोटिस मिलना लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी ताकत से अहिंसावादी संघर्ष की राह अपनाएंगे। विधायक गायत्रीदेवी त्रिवेदी ने कहा कि गांधी परिवार को राजनीतिक दुर्भावना से केन्द्रीय एजेसिंयों को मोहरा बनाकर परेशान करना जारी रखा गया तो पार्टी कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। सत्याग्रह एवं धरने में पूर्व प्रधान भंवरलाल गर्ग, डीएमएफटी सदस्य मोहम्मद हारून रंगरेज, कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, इंटक जिलाध्यक्ष दीपक व्यास, जीपी खटीक,सहाड़ा महिला कांग्रेस की ब्लाॅक रेखा त्रिवेदी श्यामलाल मल्होत्रा सुशीला बेरवा वसीम शेख जितेंद्र दरियानी इंटक जिलाध्यक्ष दीपक व्यास पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रोशनलाल महात्मा प्रदेश सचिव सेवादल विनोद कसारा जिला उपाध्यक्ष  सागर सैनी सेवा दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता पीरु भाई मंसूरी गुडविन मसीह मोहम्मद इश्तियाक छिपा  सेवा दल जिला अध्यक्ष पुष्पा मेहता पूर्व सभापति मधु जाजू प्रदेश सचिव महिला इंदिरा सोनी पार्षद प्रत्याशी अर्चना दुबे महामंत्री जिला कांग्रेस रफीक शेख सेवादल जिला प्रवक्ता कुंदन शर्मा सेवादल जिला संगठन मंत्री पप्पू बिश्नोई महामंत्री अरुण राय शहर अध्यक्ष मुकेश नारायणी वाल पूर्व पार्षद सुरेश बंब पूर्व शहर अध्यक्ष मनीष पारीक महामंत्री भंवर जाट मिट्ठू लाल माली बाबूलाल माली अशोक पाराशर उमेद मल सिंघवी नंद दास वैष्णव बद्री लाल सोनी लक्ष्मण यादव रवि शंकर रामदयाल बलाई  मुकेश खोईवाल शाहिद छिपा हमीद रंगरेज  पंकज   डीडवानिया पारस सेठिया सुरेश डायर मंजू राठौर दीपमाला लोट निशा राठी वंदना कवर सुनीता धौलपुरिया लादू लाल सुथार प्रकाश चंद्र जोशी गुड्डू झा उमेश यादव दुर्गा यादव रोहिणी राज दिलीप वैष्णव सत्यनारायण महेश मनोज छिपा अंकित सेन निसार सिलावट रोशन प्रजापत भारती जैन सत्यनारायण सेन धरना एवं पुतला दहन कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस एवं सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत