सातोला का खेड़ा में चामुण्डा माता मंदिर पूर्णाहुति व कलश स्थापना

 


सवाईपुर सांवर वैष्णव

सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती सातोला का खेड़ा गांव में आयोजित पांच दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ की आज प्रातः 11:15 बजे कलश स्थापना व पूर्णाहुति हुई | दीपक पुरी जी महाराज के सानिध्य में पूर्ण आवृत्ति हो हुई | 4 जून को कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ की शुरुआत हुई जिसकी आज पूर्णाहुति हुई | आज प्रातः 11:15 बजे दीपक पुरी जी महाराज के सानिध्य में मंदिर शिखर पर कलश की स्थापना की गई, जिस दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे, जयकारों व मंत्रोचार के बीच शिखर मंदिर पर कलश स्थापित किया गया |26 जोड़ों के द्वारा हवन कुंड में वैदिक मंत्रोचार के साथ आहुतियां दी गई, वही चामुंण्डा माता तथा समस्त देवी-देवताओं से क्षेत्र में खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की | इसके बाद महाआरती के साथ पूर्णाहुति हुई, तदुपरांत प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की गई | आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में भक्तगण चामुंण्डा माता मंदिर परिसर में उपस्थित थे, इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर मां चामुंण्डा से आशीर्वाद लिया |

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना