दंपती व एक बेटी पर कुल्हाड़ी व सरियों से जानलेवा हमला, दो बेटियों से धक्का-मुक्की


  भीलवाड़ा बीएचएन। जोधड़ास में रात्रि के समय मकान में घुसे एक परिवार के तीन सदस्यों ने कुल्हाड़ी, सरिये  से दंपती व उनकी एक बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं दो अन्य बेटियों से धक्का-मुक्की की। इस घटना में घायल पिता-पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रताप नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
पुलिस ने बीएचएन को बताया कि जोधडास निवासी श्रीमती बना बंजारा पत्नी अमर सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह, अपने  पति अमर सिंह व पुत्र-पुत्रियों के साथ रात्रि में घर में सो रही थी। इसी दौरान, उसका देवर लक्ष्मण सिंह पुत्र मांगु सिंह बंजारा, उसकी पत्नी धापु  और  पुत्र अर्जुन सिंह  परिवादिया के पति को जान से मारने की नियत से  घर में घुस आये। गाली-गलौच की। कुल्हाड़ी व सरिये से हमला किया। जिससे परिवादिया, उसके पति व   तीन पुत्रियों में से एक के सिर में गंभीर  चोट आई ।  दो पुत्रियो के साथ धक्का मुक्की करने से उन्हें भी चोटें आई। गर्भवती पुत्री के साथ भी धक्का मुक्की की गई।  आस पड़ोस के लोग जमा हो गए । पुलिस को सूचना दी।  पुलिस मौके पर आई तथा परिवार के घायल लोगों को   महात्मा गांधी अस्पताल ले गई। परिवादिया का पति व पुत्री ममता भर्ती हैै। आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिवार को आरोपितों ंसे जान का खतरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा