VIDEO मुस्लिम समुदाय का सूचना केंद्र पर प्रदर्शन, उमड़ा जनसैलाब

भीलवाड़ा BHN
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल के विवादित बयान को लेकर आक्रोशित विशेष समुदाय ने जुमे की नमाज के बाद भीलवाड़ा शहर सहित जिलेभर में प्रदर्शन किया । इस दौरान नुपूर शर्मा व नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया गया।
जहाजपुर और लुहारिया में प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन भी किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए। जिलेभर में प्रदर्शन शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ।
भीलवाड़ा में जुटे हजारों लोग, डेढ़ घंटे चला प्रदर्शन
भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा व नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीलवाड़ा में जुमे की नमाज के बाद विशेष समुदाय के हजारों लोग सूचना केंद्र पर जुटे। दोपहर 2.35 बजे हुआ विरोध प्रदर्शन शाम चार बजे तक चला। इस दौरान प्रमुख वक्ताओं ने समुदाय के लोगों को संबोधित किया। यहां शहर काजी मुफ्ती अशरफ जिलानी अजहरी व जामा मस्जिद भीलवाड़ा के मौलाना हफीजुर्रहमान रिजवी केे नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें नुपूर शर्मा व नवीन जिंदल को गिरफ्तार कर मुकदमा चलाने की मांग की गई। उधर, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए। सुरक्षा की कमान अतिरिक्त कलेक्टर शहर उत्तम सिंह शेखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी, सीओ सिटी नरेंद्र दायमा आदि ने संभाली। किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए छतों से भी आसपास के क्षेत्र में निगरानी की गई।
जहाजपुर व लुहारिया में पुतला फूंका
विशेष समुदाय की ओर से देशव्यापी प्रदर्शन के आह्वान पर जहाजपुर व लुहारिया में किए गए प्रदर्शन के दौरान नुपूर शर्मा का पुतला फूंका गया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की। जहाजपुर में प्रदर्शन करने वालों की संख्या करीब 250 जबकि लुहारिया में करीब सवा सौ लोग मौजूद थे।
यहां सौंपे गए ज्ञापन
विशेष समुदाय के लोगों ने नुपूर शर्मा व नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन के साथ ही ज्ञापन भी सौंपे हैं। ये ज्ञापन जिले के मांडलगढ़, आसींद, कोटड़ी, गुलाबपुरा, हमीरगढ़, बीगोद, बदनौर में सौंपे गए। इस दौरान सभी स्थानों पर शांति बनी रही। 
पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ  गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं
शाहपुरा संवाददाता के अनुसार कस्बे में त्रिमूर्ति चौराहे पर मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नूपुर शर्मा व नवीन जिन्दल को गिरफ्तार करने की मांग की। इससे पहले मुस्लिम समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। नमाज के बाद मस्जिद से जुलूस निकालकर त्रिमूर्ति चौराहे पर पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन किया। शहर काजी सैयद शराफम अली ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ  इस तरह की गुस्ताखी मुस्लिम समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान सदर हमीद खां कायमखानी, हाजी उस्मान छीपा, मस्जिदों के इमाम व गांवों से मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा