मछली चुराने के संदेह में की थी फायरिंग, ठेकेदार सहित चार गिरफ्तार

 


भीलवाड़ा BHN
जवानपुरा तालाब के पेटे से मछली चुराने के संदेह में फायरिंग कर एक व्यक्ति को घायल करने के आरोप में जहाजपुर पुलिस ने मछली ठेकेदार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जहाजपुर थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि पांच जून को जवानपुरा तालाब के पेटे में मछली चुराने के संदेह में मछली ठेकेदार ने सुरेंद्र मीणा पर फायरिंग कर दी थी। इससे सुरेंद्र मीणा घायल हो गया था। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। टीम ने जांच करते हुए कैलाशचंद 49 पुत्र मूलचंद महावर निवासी कृष्णा नगर, जहाजपुर, मुरलीधर 45 पुत्र मूलचंद कोली निवासी रेगर मोहल्ला, जहाजपुर, बरमा लाल 35 पुत्र उगमा रेगर निवासी चावंडिया और अशोक 54 पुत्र कालूराम निवासी जहाजपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है।
ये थे पुलिस टीम में
जहाजपुर थानाधिकारी राजकुमार नायक, उप निरीक्षक सरवर खां, हेडकांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल कमलेश, जगदीश, राकेश, मंगल व आतमाराम।     



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना